Rath Yatra : शौर्य जागरण रथ यात्रा में पहुंचेंगे एक लाख बजरंगी
मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई से 9 सितंबर को होगा यात्रा का शुभारंभ

TODAY BETUL NEWS : बैतूल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने बताया कि शौर्य जागरण रथ यात्रा को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर कालापाठा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक प्रांत संयोजक सुशील सुडेले की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने कहा हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा के लिए समाज में शक्ति जागरण की नितांत आवश्यकता है, जिसके लिए बजरंग दल 9 सितंबर से 17 सितंबर तक शौर्य जागरण यात्रा मध्य भारत प्रांत के प्रत्येक जिले से होते हुए भोपाल में संपन्न होगी। जिसमें सभी जिलों से लगभग एक लाख बजरंगी भोपाल पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मां ताप्ती के उद्गम स्थल मुलताई से 9 सितंबर को यात्रा का शुभारंभ होगा जो बैतूल होते हुए हरदा, नर्मदा पुरम तथा सभी जिलों से भ्रमण करते हुए यात्रा आगे बढ़ेगी जिसमें बैतूल जिले से लगभग 5 हजार बजरंगी पहुंचेंगे, उन्होंने जिले से लेकर ग्राम इकाई तक सभी कार्यकर्ताओं को शौर्य जागरण रथ यात्रा में पहुंचने का आह्वान किया। मंचासीन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भारत माता एवं राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, जिला मंत्री राजेश प्रजापति जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, सहसंयोजक मोनू यादव, जिला धर्म प्रसार संयोजक श्याम राठौर, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रयाग नावँगे, जिला सत्संग प्रमुख रामपाल, प्रशन्नक्षी, सह सत्संग प्रमुख ज्ञानीराम गंगारे, जिला सुरक्षा प्रमुख सतनाम सिंह बावरा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुरेश रावत, जिला बालोपासना प्रमुख धनराज बड़ोदे, जिला महाविद्यालय प्रमुख गौरव राने, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अमित गावंडे, जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख विकास चौरे, ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष रामे भारती, ग्रामीण प्रखंड मंत्री राजेश चौहान, ग्रामीण सहसंयोजक आशीष प्रजापति, दुर्गेश ठाकुर, सेवा प्रमुख रजनीश प्रजापति, ग्रामीण सा गौ रक्षा प्रमुख दौलत यादव, ग्रामीण सेवा प्रमुख रामेश्वर गायकवाड, नगर से नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, नगर मंत्री प्रकाश गार्वे, नगर संयोजक आशीष कसरादे, नगर सह संयोजक भोला अमरूते, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख अंकित नरवरे, नगर अखाड़ा प्रमुख मनीष बघेल, महाविद्यालय प्रमुख यश राजपूत, शाहपुर प्रखंड से प्रखंड मंत्री शुभम चौरे, प्रखंड संयोजक पवन यादव, सहमंत्री रितिक प्रजापति भैंसदेही प्रखंड से प्रखंड सह मंत्री प्रज्वल बाजपेई एवं कार्यकर्ता गौरव सराटकर, चिचोली प्रखंड से संयोजक यश वर्मा, नगर से कोठी बाजार खंड अध्यक्ष सतीश पाटणकर, कोठी बाजार खंड मंत्री दीपक पवार, सदर खंड संयोजक शुभम यादव, कालापाठा खंड से खंड अध्यक्ष गीतेश हारोड़े, सह संयोजक निखलेश पवार, सत्संग प्रमुख अनुराग यादव, अमन नागोरे, दुर्गावाहिनी नगर से वंशिका पाल शक्ति साधना केंद्र प्रमुख, बाल संस्कार सह संयोजिका आशी धामोड़े, रोशनी आदि कार्यकर्ता दुर्गा वाहिनी उपस्थित रही।




