Poison Tea : पति ने शक्कर में मिला दिया जहर, पत्नी, बेटी और भाई की बिगड़ी हालत

Poison Tea : बैतूल। शराब पीकर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले शराबी ने पैसे न मिलने पर शक्कर में जहर मिला दिया। परिवार के लोगाें ने उसी शक्कर से चाय बनाई और पी ली। हालत बिगड़ जाने पर परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

यह मामला बैतूल जिले के रावा ग्राम का है। ग्राम में निवास करने वाले रमेश झरबड़े के द्वारा लगातार शराब का सेवन किया जा रहा है। नशे में वह परिवार के लाेगों को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही कभी भी करंट लगा देने का भी डर दिखाता रहता है। शुक्रवार को उसने पत्नी और भाई से हरिद्वार जाने के लिए रूपये की मांग की।

परिवार के लाेगों ने उसे शराब पीने के कारण पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने परिवार के लोगों को मौत के घाट उतार देने के लिए किचन में रखी शक्कर में जहर मिला दिया। शाम को रमेश की 16 वर्षीय बेटी श्वेता ने चाय बनाकर मां रवीना (40) और चाचा उमेश झरबड़े (30) को दे दी। तीनों ने चाय पी तो उसका स्वाद खराब लगने पर संदेह हुआ। कुछ ही देर में तीनों को उल्टी होने लगी तब शक्कर से भरी बर्नी देखी तो उसमें कुछ अलग पदार्थ मिला हुआ पाया गया। इसके बाद तत्काल ही डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती रमेश की पत्नी रवीना ने बताया कि पति के द्वारा दिन भर शराब का नशा किया जाता है। नशे में घर आकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी जाती है। शुक्रवार को भी नशे में घर आने के बाद पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। पैसे न हाेने का कहा गया तो उनके द्वारा जमकर विवाद किया। उनके द्वारा शक्कर में जहर मिला दिया गया जिसकी चाय बनाकर पीने से बेटी, देवर के साथ वह भी बीमार हो गई। तीनों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डाक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button