रीछ का हमला: रीछ ने नोच डाली किसान की आंख

Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रीछ के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे वन क्षेत्रों से सटे गांवों के किसान खेतों में जाने से ही डरने लगे हैं। गुरुवार को रीछ के हमले की एक और घटना भैंसदेही के कसई में हुई। रीछ ने किसान पर हमला कर दिया और उसकी आंख फोड़ डालीं। सिर को भी नाखूनों से फाड़ दिया। किसान को बेहद नाजुक हालत में जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  भैंसदेही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कसई बीट के पास किसान मनीराम पांसे पर मवेशी चराने के दौरान रीछ ने हमला कर दिया। रीछ ने उसे अपने पंजों से उस वक्त जकड़ लिया जब वह मवेशी चरा रहा था।
रीछ ने मनीराम की बाईं आंख नोच डाली और उसके सिर पर नाखूनों से गंभीर चोट पहुंचाई। रीछ के चंगुल से मनीराम जैसे तैसे भागा और गांव पहुंचा। परिवार के लोग और ग्रामीण तत्काल ही उसे लेकर भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से घायल मनीराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात में मनीराम की हालत में कोई सुधार ना होने के कारण उसे भोपाल के अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

इस घटना के बाद जंगल के आसपास खेती करने वाले किसान बेहद चिंतित हो रहे हैं ।कुछ दिन पहले भी मवेशी चरा रहे एक किसान को रिच ने अपना शिकार बनाया था।  उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button