Politics news: बैतूल में एसपी रहे रिटायर्ड डीआईजी सुधीर वी लाड भाजपा में शामिल

बैतूल। रिटायर्ड डीआईजी सुधीर वी लॉड भाजपा में शामिल हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अंग वस्त्र पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया। इस दौरान छिंदवाड़ा से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। श्री लॉड 2002 बैच के आईपीएस हैं। वे बैतूल में भी एसपी रहे हैं, इसके बाद उनका प्रमोशन हुआ और उन्हें डीआईजी बनाया गया। उनकी पोस्टिंग शहडोल में की गई थी, इसके बाद उनका तबादला चंबल रेंज में किया गया था जहां से वे 4 साल पहले डीआईजी से रिटायर हुए थे। श्री लॉड मृदुभाषी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी है अब वे राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करेंगे। भाजपा में शामिल होने को लेकर श्री लॉड ने कहा कि मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि जनसंघ की थी। नानाजी हिन्दू महासभा में थे। मेरी विचारधारा भी वैसी थी लेकिन पुलिस सर्विसेस में निष्पक्ष रूप से कार्य करते रहा।




