Police Transfer : पुलिस विभाग में फिर किए गए थोकबंद तबादले

Police News Betul : बैतूल। जिले में पुलिस विभाग के द्वारा एक बार फिर से पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी की गई सूची में 30 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं जिनमें से 18 के पूर्व में किए गए तबादला आदेशों को निरस्त किया गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि बैतूलबाजार थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक जुगल किशोर सिंह का तबादला आदेश एक बार फिर से निरस्त कर दिया गया है। उन्हें यथावत बैतूलबाजार थाना में पदस्थ कर दिया गया है। 5 जुलाई को पुलिस अधीक्षक के द्वारा जुगल किशोर सिंह का तबादला बैतूलबाजार थाना से भैंसदेही कर दिया गया था।

इस आदेश में एक बार फिर से संशोधन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने 11 जुलाई 2023 को एक और आदेश जारी कर जुगल किशोर सिंह का भैंसदेही किया गया स्थानांतरण आदेश निरस्त कर रक्षित केंद्र बैतूल पदस्थ कर दिया था। अब 31 जुलाई को फिर से तबादला सूची जारी की गई है जिसमें सहायक उप निरीक्षक जुगल किशोर सिंह का रक्षित केंद्र किया गया तबादला आदेश निरस्त कर बैतूलबाजार थाना में ही पदस्थ करने का  आदेश जारी किया गया है। एक ही महीने के भीतर तीन बार तबादला आदेश जारी किए जाने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

देखें तबादला सूची….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button