lions club : अलका तातेड़ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

lions club news : बैतूल। लायंस क्लब बैतूल सिटी का डिस्ट्रिक्ट केबिनेट संस्थापन समारोह होटल आमेर ग्रीन भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें बैतूल की पूर्व लायनेस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एवं लायन्स क्लब बैतूल सिटी अध्यक्ष वर्ष 2021-22 ला.अलका तातेड को अध्यक्षीय कार्यकाल मे सर्वोत्कृष्ठ कार्यों के लए जोन, रीजन, डिस्ट्रिक्ट में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सहित अनेकों सम्मान से सम्मानित किया गया।
मल्टीपल स्तर जिसमें राजस्थान, मप्र व छगके 750 से भी अधिक क्लबों के बीच बेस्ट क्लब, बेस्ट स्थाई प्रोजेक्ट, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप मे सम्मानित किया। इस वर्ष ला.अलका तातेङ को उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए पूर्व अंतर्राष्टीय निर्देशक और स्पेक्ट्रम समारोह के संस्थापन अधिकारी ला.जेपी सिंह, मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन ला.रोशन सेठी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.जेपी सिंह जौहर, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.मनीष शाह एवं पीडीजी ला.दिलीप धारीवाल एवं सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की उपस्थित में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लीडरशिप मेडल से सम्मानित किया गया।
बैतूल सिटी के 42 वर्षीय इतिहास में ला.अलका तातेङ का अध्यक्षीय कार्यकाल पीङि़त मानवता की सेवा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व अविस्मरणीय छाप बनाने में कारगार साबित हुआ है। जिसके कारण ही इस सर्वोच्च सम्मान मे से एक सम्मान अलका की सेवाओं और लायनवाद में समर्पण के साथ नारी शक्ति के सम्मान के रूप में हुआ है। ला.अलका तातेङ ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि श्रेय पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ ला.दिलीप धाङीवाल, वाइस डि. गवर्नर प्रथम एमजेएफ ला.मनीष शाह एवं समस्त पूर्व गवर्नर, रीजन -जोन पदाधिकारीगण और क्लब के सभी सदस्यों को दिया है। इनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, सभी लायन सदस्य एवं समाज के सभी सदस्यों ने बधाई है।




