POLICE TRANSFER : बैतूल जिले से 13 टीआई के तबादले हुए, छह की पदस्थापना हुई

POLICE TRANSFER LIST : बैतूल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद जिले में पदस्थ 13 टीआई के तबादले कर दिए हैं।

जारी किए गए आदेश में कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षकों को जिले के बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। जारी सूची में जयंत मर्सकोले बैतूल से बालाघाट, कार्यवाहक निरीक्षक विजय राव माहोरे बैतूल से छिंदवाड़ा, सेवंती परते बैतूल से छिंदवाड़ा, निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे बैतूल से छिंदवाड़ा, मो. अब्दुल रईस खान बैतूल से हरदा, अजय सोनी बैतूल से भोपाल शहर, संतोष पंद्रे बैतूल से रीवा, अपाला सिंह बैतूल से रायसेन, सतीष अंधवान बैतूल से जबलपुर, रत्नाकर हिंगवे बैतूल से नरसिंहपुर, अनुराग प्रकाश बैतूल से ग्वालियर, तरन्नुम खान बैतूल से भोपाल, दीपक पाराशर बैतूल से भोपाल स्थानांतरित किए गए हैं।

इनके स्थान पर निरीक्षक बबीता उइके हरदा से बैतूल, आशीष सिंह पवार नर्मदापुरम से बैतूल, सत्यप्रकाश सक्सेना रायसेन से बैतूल, देवकरण डहेरिया सिवनी से बैतूल, राजन उइके सिवनी से बैतूल, गोपाल घसले छिंदवाड़ा से बैतूल स्थानांतरित किए गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button