Surprise Inspection : कलेक्टर पहुंचे पटाखा और डेटोनेटर गोदाम, गायब मिली स्टॉक पंजी

Surprise Inspection : बैतूल। हरदा में पटाखा गोदाम में हुए हादसे के बाद बैतूल में जिला प्रशासन भी बेहद सतर्क हो गया है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को स्वयं भरकावाड़ी और छाता गांव में स्थित पटाखा और डेटोनेटर के गोदाम का निरीक्षण किया।

मौके पर स्टॉक पंजी तक मौजूद नही पाई गई। ऐसे में ठोस कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारियों को विस्फोटक पदार्थ के लाइसेंस धारकों के गोदामों, प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सभी से 24 घंटे के भीतर जांच पूरी कर प्रतिवेदन भी मांगा गया है।
जिले में पत्थर खदानों, कुओं में खोदाई करने के लिए विस्फोटक पदार्थ का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसके लिए प्रशासन द्वारा मैग्जीन हाउस का निर्माण करने के लिए अनुमति प्रदान की गई है। इस सामग्री का ही भंडारण रहवासी क्षेत्र में किए जाने की शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं।
कलेक्टर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम भरकावाडी एवं ग्राम छाता स्थित पटाखा डेटोनेटर गोदाम का निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं होने एवं सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए ।




