पुलिस समर कैंप: समापन समारोह में महिलाओं एवं बच्चों ने दी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी बनी आकर्षण का केंद्र, 400 से अधिक महिलाएं एवं बच्चे रहे शामिल

Betul News : बैतूल। पुलिस परिवार के लिए 15 दिवसीय निश्शुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया था। इसका समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में आयोजित किए गए समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा पूरे जोश के साथ भाग लिया गया।

आर्ट एवं कला में 76 बालक, बालिकाओं ने भाग लिया। नृत्य एवं जुंबा विधा में 57 बालिकाओं और 36 महिलाओं ने भाग लिया। मेंहदी विधा में कुल 41 प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें 13 बालिका एवं 28 महिलाएं शामिल थी। ड्राइविंग हेतु कल 93 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

पुलिस द्वारा सभी के निशुल्क वाहन चालक लाइसेंस बनवाए गए। समर कैंप में जीआरपी बैतूल ,डीआरपी बैतूल ,एस कंपनी के स्वजनों द्वारा भाग लिया।

समापन के दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, सीईओ जिला पंचायत अभिलाष मिश्रा ने शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button