हड़ताल: जिला पंजीयक के आश्वासन पर 2 दिन के लिये स्थगित हुई सेवा प्रदाताओं की हड़ताल

TODAY BETUL NEWS :  बैतूल। जिला सेवा प्रदाता संघ ने बार-बार सर्वर ठप होने, ई-रजिस्ट्री संपदा प्रणाली के सर्वर लूपिंग, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क रिफण्ड सहित अन्य समस्याओं के विरोध में 15 जून से कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी। बुधवार को जिला सेवा प्रदाता संघ ने जिला पंजीयक के आश्वासन के बाद फिलहाल 2 दिन के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक बैतूल द्वारा सेवाप्रदाता संघ अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा एवं सेवाप्रदाता संघ मुलताई मुलताई अध्यक्ष पियूष भार्गव से ई रजिस्ट्री प्रणाली के सर्वर से संबंधित समस्याओं के अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला पंजीयक ने सेवा प्रदाताओं की समस्याएं शासन को प्रेषित कर निराकरण करने का आश्वासन दिया।
जिला पंजीयक के आश्वासन के बाद बैतूल एवं मुलताई के समस्त सेवाप्रदातागण ने आम जनता के हितों को दृष्टिगत रखते हुये 2 दिनों तक कलमबंद हड़ताल स्थगित करने पर सर्वसम्मति जताई है। यदि उक्त समस्या का निराकरण नहीं होता है तो 20 जून से एक सप्ताह के लिये हड़ताल सुनिश्चित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button