Health Workers Union: न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने धरना स्थल पर किया रक्तदान

Betul Daily News : बैतूल। अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार पांच दिनों से उद्योग कार्यालय के सामने धरना आंदोलन किया जा रहा है शुक्रवार को एनबीएसके कर्मचारियों ने धरना स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपने कर्तव्य और मानवता का परिचय दिया। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे भी मनाया। धरना स्थल पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कुल 35 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय जिला बैतूल डॉ. जगदीश घोरे एनबीएसके संघ के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारी की मांगे शीघ्र पूरी होने की शुभकामनाएं प्रेषित कर हड़ताल के दौरान रक्त दान जैसे महान कार्य की सराहना की। एनबीएसके संघ के धरना स्थल पर डॉ रोहित पराते एमडी मेडिसिन व डायलीसिस प्रभारी जिला चिकित्सालय बैतूल ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए मांगे पूर्ण होने की शुभकामनाएं दी।
प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माकोड़े, प्रांतीय माह मंत्री रामेंद्र मालवीय ने मांगे माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की अपील की। रक्त दान कर ब्लड डोनेशन कैम्प को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी मानव सेवा भावी स्वास्थ्य कर्मचारी का एनबीएसके संघ ने आभार व्यक्त किया। संघ के संरक्षक अनिल कापसे ने धरना स्थल पर उपस्थित होकर रक्तदान करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर हौसला वर्धन किया। बैतूल के भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री से एनबीएसके संघ के कर्मचारियों ने भेंट कर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रक्तदान करने वालों में विजय कुमार गीते, मेहरप्रभा परमार, सुखदेव उइके, शशिकला भादे, दुर्गेश सारस्वत, बुद्धू भुसुमकर, अजाबराव पोटफोड़े, अर्चना मालवीय, अंजनी परते, ओमना पणिकर, वीना मर्सकोले, नीतू सुरसुजे, रितु पोटफोड़े, निशा धुर्वे, वंदना नामदेव, रेखा मालवीय, सुभद्रा भोंडे, बसंती पवार, रीतू मरकाम, दिवाकर किनकर, हरिराम मसराम, मनोज सिंह उइके, रामेंद्र मालवीय, डॉ.रोहित पराते, नीना पराते, ममता रघुवंशी, प्रभाकर सुरसुजे, इन्द्रकला परते, भागवती मर्सकोले, अल्का डिगरसे, नंद किशोर इवने, रितेश यादव, संजय ठाकुर, मनीष श्रीवास, महेंद्र चौरसिया शामिल है।




