Samvida karmi strike : पीपल के पत्तों पर मांग लिखकर धरना स्थल पर मनाई बुद्ध पूर्णिमा

Samvida karmi strike: Buddha Purnima celebrated at the picket site by writing demands on Peepal leaves


बैतूल। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के 18 वे दिन और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मोमबत्ती प्रज्वलित कर अपनी मांग लिखी पीपल की पत्तिया बुद्ध भगवान को अर्पित कर वंदना की।

Political News: बैतूल की राजनीति में डिप्टी कलेक्टर की एंट्री से बदल जाएंगे सारे समीकरण… यह पढ़े

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि हमारा आंदोलन शांति प्रिय रूप से संचालित है, शांति और करुणा के प्रतीक और प्रणेता तथागत भगवान बुद्ध की जयंती पर पीपल के पत्तों पर मांग लिखी अर्जी भगवान बुद्ध को अर्पित कर संविदा जीवन में भी शांति हो, शासन प्रशासन हम पर भी करुणा करें, ऐसी कामना की। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के धरना स्थल पर बुद्ध वंदना कार्यक्रम में राहगीरों ने भी बुद्ध वंदना करते हुए संविदा मांगो को उचित और नियम आधारित बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button