Betul News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार 5 लोग हुए

Pickup collided with bike, 5 people were killed

घायलों में गर्भवती महिला सहित दो बच्चे भी शामिल

बैतूल। घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना 3 में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 5 लोग घायल हो गए घायलों में एक गर्भवती महिला से ही 2 बच्चे भी शामिल है। हंड्रेड डायल ने घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

हंड्रेड डायल से मिली जानकारी के अनुसार चोपना 3 में पिकअप ने एक बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को हंड्रेड डायल से घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिवानपाठ गांव निवासी अनुराग भोरसे 25 वर्ष, रश्मि भोरसे 23 वर्ष,यशवीर भोरसे 7 वर्ष, कनिका भोरसे 6 वर्ष और गर्भवती महिला रेशम गवालवंशी सिवानपाठ से एक ही बाइक से चोपना आधार कार्ड अपडेट कराने जा रहे थे। इसी दौरान चोपना 3 गांव में बाइक को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी।
जिसमें की बाइक सवार को लोग घायल हो गए सभी को हंड्रेड डायल से घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वही बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button