Big Accident : एक्सयूवी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौत
Today Betul News: बैतूल। बैतूल जिला मुख्यालय के समीप कोसमी फोरलेन पर एक एक्सयूवी कार ने बाइक की जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आने पर बैतूल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई । जिसका आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषार पिता कमलेश राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी अंबेडकर वार्ड बैतूल बुधवार शाम छह बजे के आसपास कोसमी से अपने घर अंबेडकर वार्ड बैतूल बाइक से जा रहा था। कोसमी फोरलेन के पास एक एक्सयूवी कार चालक ने अंधी रफ्तार से कार चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक को गंभीर चोट आई थी।
उसे तत्काल बैतूल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर देर रात घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।




