Dog Attack : डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोंच डाला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती
Dog Attack: One and a half year old child was badly scratched by a dog, hospitalized in critical condition

Today Betul News: बैतूल। जिले में कुत्तों के हमले की घटनाएं थम नही रही हैं। रविवार को शाहपुर तहसील के ग्राम धपाडा में डेढ़ साल के बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच दिया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल बैतूल में डॉक्टरों द्वारा बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकेश पिता श्रीदास चौहान उम्र डेढ़ वर्ष निवासी ग्राम धपाड़ा तहसील शाहपुर आज सुबह 7से 8 बजे के आसपास खेल रहा था। अचानक कुत्ता उसके पास पहुंच गया और उसने बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने बताया है कि बच्चे के माता और पिता सुबह खेत चले गए थे । घर पर दादा और दादी थे । बच्चा खेलते हुए कुत्ते के पास चला गया और उसने उसे दांतो, पंजों से घायल कर डाला।
परिजनों ने कुत्ते के चंगुल से बच्चे को बचाया और तत्काल बच्चे को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल बच्चे को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा बच्चे का उपचार किया जा रहा है जहां बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।




