नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने जी.आर. देशमुख

भोपाल की प्रांतीय बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन


बैतूल। मध्यप्रदेश नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक 28 नवंबर को भोपाल स्थित अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों की नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषदों के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान मुलताई नगर पालिका परिषद में सहायक ग्रेड-1 के पद पर पदस्थ जी.आर. देशमुख को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बैतूल जिले से विजय हुद्दार, सुभाष प्रजापति, शोभाराम वरकड़े, विरेन्द्र चक्रवर्ती, लखनलाल तिवारी, राजेश सक्सेना, अनवर खान, आशिष, कानूनगो बनवारी शर्मा उपस्थित रहे। सभी ने श्री देशमुख के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button