त्योहारों पर महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बैतूल। त्योहारों के सीजन में बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष संजय सरदार यादव के नेतृत्व में बुधवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्योहारों के समय खाद्य सामग्री की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। शक्कर सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने, शक्कर के दाम कम करने और त्योहारों के अवसर पर आम जनता को राहत देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई की मार बंद करो, जनता को राहत दो सहित विभिन्न नारों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह इवने, योगेश एरुलू, प्रदीप कोकाटे, कमलेश यादव, प्रीतेश गंगारे, धर्मेंद्र भलावी, सचिन लिखितकर, यशवंत हुडे़, वर्षा गाकरे, नंदिनी तिवारी, रुपेश भोरवंशी, पिंटू वरकड़े, सोनल धुर्वे, शुभम शिवहरे, भानू ठाकुर, मनीष नागले, गौतम नागले, प्रदीप पंवार, शुभम दीवान, अविनाश चढ़ोकार, अंकित राठौर, योगेश लहरपुरे, तुलसी उइके, भोलाराम पुण्डे, गोलू भुमरकर, राजेश धुर्वे, राजा ठाकुर, अनूप जायसवाल, चेतन आर्य और अंकित मालवी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button