Betul : 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत

10 year old boy died due to drowning in pond

बैतूल। जिला मुख्यालय के हमलापुर में 10 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृत बालक आलोक अपनी बहन के साथ शौच के लिए गया था। घटना की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तालाब में कीचड़ होने के चलते शव को ढूंढने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार हमलापुर ईंट भट्टे के पास मुकेश यादव का परिवार रहता है। परिवार का 10 साल का बालक आलोक यादव अपनी बहन के साथ तालाब किनारे शौच करने के लिए गया था। जब वह तालाब के किनारे से पानी लेने लगा दो अनबैलेंस होकर तालाब में गिर गया। तालाब में कीचड़ होने की वजह से आलोक बाहर नहीं आ सका। सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। गंज टीआई एबी मर्सकोले ने बताया होमगार्ड की टीम ने नाव के सहारे आलोक की तलाश की। बालक का शव नहीं मिला तो तालाब का पानी खाली करवाने के लिए मशीन बुलवाई गई थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button