सावन के आखिरी सोमवार युवा मोर्चा ने निकाली रुद्रेश्वर कावड़ यात्रा, कावड़ियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

बैतूल। सावन मास के आखिरी सोमवार को बैतूल शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम वैद्य के नेतृत्व में भव्य रुद्रेश्वर कावड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठजन और मातृशक्ति कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

– लल्ली चौक से शुरू हुई यात्रा

यात्रा का शुभारंभ कोठीबाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, लल्ली चौक से हुआ। कावड़ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सोनाघाटी शिव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर यात्रा का विधिवत समापन किया। यात्रा का उद्देश्य बैतूल जिले की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की मंगलकामना करना रहा।

– जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

कावड़ यात्रा के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। मार्गभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने कावड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बड़ी संख्या में नागरिक भी यात्रा के सहभागी बने।

– जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने की सहभागिता

यात्रा में विधायक योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पवार, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री ममता मालवी तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देशमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

– आयोजकों ने जताया आभार

रुद्रेश्वर कावड़ यात्रा के सफल आयोजन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, स्वागतकर्ताओं तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने यात्रा को जिले की सुख-शांति और समृद्धि के लिए समर्पित बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button