असम त्रासदी पीड़ितों की सहायता के लिए बैंक ऑफ इंडिया खंडवा अंचल ने जुटाए 65 हजार

बैतूल। असम में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बैंक ऑफ इंडिया, खंडवा अंचल के साथियों ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए स्वैच्छिक व्यक्तिगत योगदान से 65 हजार की सहायता राशि एकत्रित की। यह राशि चेक के माध्यम से असम त्रासदी पीड़ितों की सहायता के लिए नवीन मोदी और श्री वर्मा को प्रदान की गई, ताकि सहायता जरूरतमंद प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा सके।

यह मानवीय पहल यूनियन के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ साथी प्रमोद चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस पुनीत कार्य में बैतूल डिस्ट्रिक्ट के बैंक ऑफ इंडिया के सभी साथियों ने मनोज वाधवा के मार्गदर्शन में सहयोग दिया। वहीं हरदा से श्री निलेश के नेतृत्व में सभी साथियों, होशंगाबाद से श्री आशुतोष के साथियों, बुरहानपुर से श्री राहुल के मार्गदर्शन में सभी साथियों तथा खंडवा से श्री कृष्णा जी, शिंदे जी सहित खंडवा के साथियों ने सक्रिय मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

सभी साथियों के सामूहिक प्रयास से एकत्रित 65 हजार की सहायता राशि असम त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के उद्देश्य से प्रदान की गई। इस अवसर पर खंडवा अंचल के अंचल प्रबंधक बिस्वा रंजन मिश्रा ने सभी साथियों द्वारा की गई इस मानवीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक सरोकार और सेवा भावना की सराहना की।

साथियों ने अपील की कि आपदा की इस घड़ी में अधिक से अधिक लोग आगे आकर अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें। उनका कहना है कि छोटा-सा योगदान भी किसी पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। सभी बैंक साथियों एवं समाज के लोगों से असम त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए स्वेच्छा से योगदान देने और इस सेवा अभियान को और मजबूत बनाने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button