सिद्धेश्वर शिव मंदिर में 16 से 18 जून तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में होंगे पूजन, हवन और भंडारा।

बैतूल। मालवीय वार्ड स्थित विकास नगर की सुयोग कॉलोनी में श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार, कलश स्थापना एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 16 से 18 जून तक किया जाएगा। आयोजन समिति एवं समस्त भक्तगणों ने क्षेत्रवासियों को सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

महोत्सव के प्रथम दिन 16 जून मंगलवार को आज्ञा नक्षत्र में कलश यात्रा, पीठ आवाहन पूजन, मूर्तियों का जलाधिवास, पुष्प-फलाधिवास, अत्राधिवास एवं शयन की धार्मिक विधियां संपन्न होंगी। कलश यात्रा प्रातः 9 बजे निकाली जाएगी।

दूसरे दिन 17 जून बुधवार को पुनर्वसु नक्षत्र में मूर्तियों का स्नान, प्राण प्रतिष्ठा स्थापना पूजन एवं हवन आयोजित किया जाएगा। वहीं 18 जून गुरुवार को पुष्य नक्षत्र तथा सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृतसिद्धि योग में पूर्णाहुति, महाप्रसादी और भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार भंडारा एवं महाप्रसादी का वितरण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button