छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में बांधा समां

बैतूल। ग्लोबल पब्लिक स्कूल बैतूल और सुरगांव में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सुरगांव स्कूल के लिए यह पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह होने से आयोजन विशेष रूप से यादगार रहा।

समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के नर्मदापुरम विभाग सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा श्री निलेश गिरी गोस्वामी उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन नारायण झारिया, वाइस चेयरमैन घनश्याम मदान, संरक्षक रूपकिशोर झारिया (बाबूजी) एवं श्रीमती मीरा झारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीत, नृत्य तथा एकता एवं विविधता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

मुख्य अतिथि निलेश गिरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के महत्व से अवगत कराते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। घनश्याम मदान ने स्वतंत्रता के महत्व और नशामुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अकादमिक एडवाइजर दीपक झारिया ने शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।

वहीं ग्लोबल पब्लिक स्कूल सुरगांव में विद्यालय का प्रथम स्वतंत्रता दिवस समारोह दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केसरी पटेल लिल्होरे, अध्यक्ष नारायण झरिया एवं संरक्षक रूपकिशोर झरिया (बाबूजी) मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षक, स्टाफ, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button