दलित नेता खड़गे के मंच को गंगाजल से शुद्ध करने पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, कहा- भेदभाव बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस ने हल्द्वानी की घटना के विरोध में गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक निकाला सत्याग्रह मार्च

बैतूल। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन के बाद मंच का गंगाजल से शुद्धीकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को बैतूल में सत्याग्रह मार्च निकाला। गांधी चौक, कोठीबाजार से शाम 4:30 बजे शुरू हुआ मार्च अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने सत्याग्रह कर घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने इसे दलित समाज के अपमान के साथ संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व और मानवीय गरिमा के मूल्यों पर हमला बताया।

अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद मंच का गंगाजल से कथित शुद्धीकरण किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाती है और समानता की संवैधानिक भावना पर सीधी चोट है। कांग्रेस जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी।

वक्ताओं ने कहा कि यदि दलितों से इतनी ही घृणा है तो ऐसे लोगों को ट्रेन, बस और फ्लाइट से भी सफर नहीं करना चाहिए। क्या पता जिस सीट पर वे बैठ रहे हैं, उस पर पहले कोई दलित बैठा हो। उन्होंने कहा कि भोजन करते समय भी उन्हें सोचना चाहिए कि जिस अनाज और सब्जी का इस्तेमाल हो रहा है, उसे किसने पैदा किया होगा। संभव है कि किसी दलित ने ही सब्जी उगाई या बेची हो, जो उनके घर तक पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज सभी वर्गों के योगदान से चलता है और जाति के आधार पर किसी व्यक्ति का अपमान संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

मार्च में भैंसदेही के पूर्व विधायक एवं आदिवासी नेता धरमूसिंह सिरसाम, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्पा पेंद्राम, सुशीला तिवारी, गंगा आहके, नंदिनी तिवारी, जमुना पंडाग्रे, प्रेरणा शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, सोनू राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, डॉ. प्रमोद खांडवे, हर्षवर्धन धोटे, संजय मावस्कर, महासचिव मोनू बड़ोनिया, राजा साहू, सचिव अभय वर्मा, प्रशांत राजपूत, निलेश कोड़ले और राकेश गंगारे मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश बब्बा राठौर, उमाकांत शर्मा, अनुप जैसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज आहूजा, राजू चौबे, सुभाष यादव, राहुल पटेल, बटेश्वर भारती, सियाराम यादव, नरेंद्र मेहतो, अजय सोलंकी, अजाब झरबड़े, अजय टंडन, कादर शाह, मोहसिन पटेल, दानिश खान, अर्जुन वामनकर, राफे बक्स, शुभम राठौर, दिनेश नागले, राहुल इवने और आबिद खान भी शामिल रहे।

यूथ कांग्रेस के संजय यादव, प्रितेश गंगारे और प्रदीप पवार सहित मंडलम अध्यक्ष संतोष वाघमारे, पंढरी पंडाग्रे, विजय मोखड़े, प्रणय पाठक, देवेंद्र लोखंडे, मुन्नालाल वाडि़वा, अनुराग मिश्रा, छन्‍नू बेले और करणलाल चंदेलकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने सामाजिक समानता, बंधुत्व और संविधान के मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button