राममंदिर ट्रस्ट का हुआ विस्तार, चार नए ट्रस्टियों को मिली जिम्मेदारी

बैतूल। जिले के सबसे बड़े धार्मिक ट्रस्ट श्री राममंदिर, शिव मंदिर, पार्वतीबाई राधाकृष्ण मंदिर, छोटा राम मंदिर एकीकृत ट्रस्ट बैतूल के संचालन के लिए चार नए ट्रस्टियों का मनोनयन किया गया है। प्रसिद्ध ज्योतिष एवं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. कांत दीक्षित ने बताया कि ट्रस्ट में नए ट्रस्टियों के रूप में मोती वार्ड, कोठीबाजार बैतूल निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी बसंत (बाबा) माकोड़े, तिलक वार्ड कोठीबाजार बैतूल निवासी आशुतोष दीक्षित, गांधी वार्ड कोठीबाजार बैतूल निवासी राजेंद्र शर्मा (लड्डू महाराज) एवं गांधी वार्ड कोठीबाजार बैतूल निवासी मनीष अग्रवाल को शामिल किया गया है। ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ वीनेंद्र वैद्य ने बताया कि इन नए ट्रस्टियों से ट्रस्ट की धार्मिक गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही बड़े राममंदिर की दुकानों के पुर्ननिर्माण के लिए सभी दुकानदारों के साथ ट्रस्ट की संयुक्त बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ट्रस्ट के नए ट्रस्टियों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित शहर के धार्मिक संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने बधाई दी है।




