प्रमेश राजपूत बने करणी सेना परिवार के जिला सह मीडिया प्रभारी।

बैतूल। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश की बैतूल जिला इकाई ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए बैतूल निवासी प्रमेश राजपूत को जिला सह मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, प्रमेश सिंह राजपूत का कार्यकाल 25 जून से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा करणी सेना परिवार की मजबूती के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।
नियुक्ति आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यकाल के दौरान अनुशासनहीनता अथवा किसी भी प्रकार से संगठन को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी को तत्काल पदमुक्त किया जा सकता है। संगठन की ओर से मां करणी से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना भी की गई है।




