अज्ञात वाहन ने क्षतिग्रस्त किया मुख्य पेयजल पाइपलाइन का एयर वाल्व, जलापूर्ति प्रभावित ।

बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के अंतर्गत कालापाठा वन विद्यालय के समीप मुख्य पेयजल पाइपलाइन का एयर वाल्व किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने तथा जलापूर्ति बाधित होने की संभावना जताई गई है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने क्षतिग्रस्त एयर वाल्व की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिया है, ताकि पेयजल वितरण व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।

नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य जारी है और तकनीकी अमला लगातार व्यवस्था बहाल करने में जुटा हुआ है। इस दौरान नगरवासियों से आवश्यकतानुसार ही पेयजल उपयोग करने तथा जल संरक्षण अपनाने की अपील की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक सभी लोग संयम बरतें, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और स्थिति को शीघ्र सामान्य किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button