अन्ना भाऊ साठे ट्रस्ट ने मनाई बाबा साहेब की 133वीं जयंती

बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


बैतूल। अन्ना भाऊ साठे ट्रस्ट ने रविवार 14 अप्रैल को भारत रत्न बी. आर. अंबेडकर की 133 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर अन्ना भाऊ साठे परिसर नागदेव मंदिर के पास, टिकारी में बाबा साहेब के छाया चित्र पर माल्यार्पण, श्रीफल एवं मिठाई बाट कर जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्ना भाऊ साठे ट्रस्ट के एल.एस.तायवाड़े संरक्षक, योगेश डोंगरे उप प्रबंधक, डी.सी.खड़से सचिव, अनिल वानखेडे सदस्य, भगवान वानखेडे सदस्य, श्याम वानखेड़े, मनोज खंडारे, प्रकाश तेलंग, शिवराज वानखेड़े सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। अन्नाभाऊ साठे ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने बाबा साहेब के उज्जवल आदर्शों को याद करते हुए उनके संदेशों को अपने जीवन में अमल में लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रबंधक योगेश डोंगरे ने कहा कि बाबा साहब की गहरी सोच और समाज के लिए काम करने के अद्भुत प्रयासों ने एक समृद्ध और समान समाज की दिशा में नया मार्गदर्शन प्रदान किया है। बाबासाहेब के आदर्शों के अनुसार, हम सभी को समानता और न्याय के माध्यम से एक सशक्त और संपन्न समाज की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button