कोल माइंस पेंशनरों को जुलाई से मिलेगी न्यूनतम एक हजार रुपए पेंशन।

एचएमएस की बैठक में दिल्ली से आए पत्र की दी जानकारी।

बैतूल। कोल माइन सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ एचएमएस जिला बैतूल की बैठक रविवार को शहीद भवन में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व संघ के महामंत्री दयाराम झरबड़े का जन्मदिन भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया।

इसके बाद आयोजित बैठक में दिल्ली से प्राप्त पत्र की जानकारी सदस्यों को दी गई। बताया गया कि जिन पेंशनरों को वर्तमान में 1000 रुपए से कम पेंशन मिल रही है, उन्हें अब न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन का लाभ मिलेगा। जुलाई 2026 से सभी पात्र पेंशनरों को 1000 रुपए प्रतिमाह की दर से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि जिन पेंशनरों का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है, वे अपने पेंशन खाते को सीपीपी खाते के रूप में पंजीकृत कराने के लिए संबंधित बैंक शाखा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें।

 

बैठक में डीके साहू, दयाराम झरबड़े, उपाध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, शिवदयाल चौकीकर, दामोदर प्रसाद मिश्रा, माणिकराव कापसे, दिनेश कुमार शर्मा, विजय के. शर्मा, उमराव उबनारे, कृष्णा उबनारे, शब्बीर खान, अजाबराव, पूरनलाल मालवीय, कुंदनलाल चौधरी, गुलाबराव पडलक, मानक प्रसाद, रामदास पंडाग्रे, सुरेश साहू, आर.डी. सोनी, तुलसीराम मासोदकर, नागोराव वागद्रे, मुन्ना पवार, शिवकुमार धाडसे सहित एचएमएस के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button