विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस पर हुई चर्चा।

पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण की कार्यवाही से कराया अवगत नवागत सदस्यों का पुष्पहार से किया गया स्वागत।

बैतूल। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की मासिक बैठक शनिवार को उपमहाप्रबंधक पुराने दक्षिण संभाग कार्यालय, लिंक रोड में संपन्न हुई। बैठक में लगभग 80 पेंशनर्स उपस्थित रहे। सभा का संचालन सचिव वी.एन. बारस्कर ने किया।

बैठक में एसी वर्मा ने मेडसेव कंपनी की कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना संबंधी जानकारी दी, जबकि संघ के अध्यक्ष रेवाराम वराठे ने पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन द्वारा की जा रही कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष ए.आर. देशमुख, श्यामराव बारस्कर, कोषाध्यक्ष यू.डी. लिखितकर, सी. माथनकर द्वारा तेजराम सोनी सहित नवागत पेंशनर सदस्यों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

अंत में मीडिया प्रभारी जी.आर. धोटे ने बैठक में उपस्थित सभी पेंशनर्स का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button