शिवसेना के प्रदेश सचिव बने विजेन्द्र गोले।
नर्मदापुरम संभाग की मिली अहम जिम्मेदारी।

बैतूल। शिवसेना संगठन ने मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत बड़ा निर्णय लेते हुए विजेन्द्र गोले को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व की सहमति और अनुशंसा के आधार पर की गई है। यह निर्णय श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे के विचारों एवं शिवसेना प्रमुख तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों के अनुरूप संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत लिया गया बताया गया है। नियुक्ति के बाद संगठन ने विजेन्द्र गोले को नर्मदा पुरम संभाग का क्षेत्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।
– यह रहेगी पहली प्राथमिकता
विजेन्द्र गोले ने बताया कि बैतूल जिले में एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत जिन गरीबों के पास पक्का मकान नहीं है या रहने के लिए आवास नहीं है, उन्हें सरकार की ओर से सरकारी भूमि का पट्टा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शहरों में सरकारी भूमि पर लीज या अन्य तरीके से किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। शिवसेना जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि किसी के साथ धोखाधड़ी, भू-माफिया संबंधी समस्या, अवैध वसूली या किसी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने जैसी शिकायत है तो वे संपर्क करें, ताकि हर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।




