ऐश्वर्य साहू बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नत, समाज ने दी बधाई।

बैतूल। एमपीईबी से सेवानिवृत्त तुलाराम साहू के सुपुत्र ऐश्वर्य साहू को पठानकोट स्थित बीएसएफ में वीआईपी पोस्ट पर डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नत किए जाने पर जिला साहू समाज ने उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समाजजनों ने इसे पूरे साहू समाज के लिए गौरव का विषय बताया।
प्राचीन श्री माता मंदिर समिति ने भी ऐश्वर्य साहू को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति एवं समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐश्वर्य साहू देश सेवा के प्रति समर्पण और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, जो समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।





