जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने किया रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
गांव में बढ़ेंगी सांस्कृतिक गतिविधियां,महिलाओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी । मंदिर ढाना में बनेगा नया रंगमंच।

बैतूल। विकासखंड प्रभात पट्टन की ग्राम पंचायत इटावा के ग्राम मंदिर ढाना में दो लाख रुपये की लागत से बनने वाले सांस्कृतिक रंगमंच का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने ग्रामीणों की उपस्थिति में किया। भूमि पूजन के साथ ही ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई।
ग्रामीणों की समस्या और आवश्यकता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े ने रंगमंच निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत से स्वीकृत कराया। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। ग्रामीणों ने मंच निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
– जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत इटावा की सरपंच जामवंती बाई बराई, उपसरपंच केशोराव उइके, रमेश गव्हाड़े, गुणवंत कुमरे, महादेव मर्सकोले, पंच सुनीता कुमरे, बलीराम धुवे, तुकाराम उइके, रामती कुमरे, रेखा कुमरे, मंतो मर्सकोले, रमेश उइके, विनोद मर्सकोले, रविंद मर्सकोले, नामदेव धुवे, चम्पा कुमरे, भाऊराव कुमरे तथा पंचायत सचिव उमेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।
– सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीणों का कहना है कि रंगमंच निर्माण होने से गांव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




