साहू समाज ने किया 370 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान।

समाज की एकल महिलाओं को सिलाई मशीनों का किया वितरण।

बैतूल। युवा साहू समाज सेवा संगठन ने बुधवार को साहू समाज राष्ट्रीय गौरव दिवस पर अटल सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में समाज के बच्चों एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया और समारोह में बच्चों को सर्टिफिकेट और शील्ड ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत महाराष्ट्र विधानसभा एमएलसी शशि भाई पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, अध्यक्ष गोपाल साहू, छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष हेमराज साहू, प्रेमचंदसाहू, श्रीमती कृष्णा साहू, श्रीमती सपना साहू, किशोर चंद्र साहू, राजू पलेवार, कैलाश सेठ, खोमलाल साहू, कैलाश हरफोड़े मौजूद रहे। समारोह के गौरव दिवस की शुरुआत साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चना कर की गई। उसके बाद साहू समाज की अत्यंत गरीब और एकल महिलाएं श्रीमती सरिता साहू एवं श्रीमती अनीता साहू को समाज के द्वारा स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन वितरित की गई। इसके बाद साहू समाज के सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया। समारोह में साहू समाज के 370 से अधिक प्रतिभावान बच्चों को अतिथियों ने शील्ड ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं विधायक शशि भाई पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता और असफलता जीवन में जरूर आएगी। कभी-कभी प्रतिस्पर्धी माहौल में आप पर दबाव पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी इस ऊर्जा और उत्साह को कभी कम नहीं होने देना है हर चुनौती आपको और अधिक मजबूत बनाएगी। विशेष अतिथि प्रहलाद साहू ने कहा कि सपने हमेशा बड़े देखना चाहिए और इन्हें पूरा करने में अपना 100 प्रतिशत लगाना चाहिए, आपके माता-पिता के साथ पूरा समाज और हम खड़े हैं और आपकी सफलता की कामना करते हैं। गोपाल साहू ने कहा कि हम सब मिलकर इन होनहार प्रतिभाओं की इस शानदार उपलब्धि का उत्साह वर्धन करते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। समारोह के अंत में वरिष्ठ समाज सेवी राजू पलेवार एवं खोमलाल साहू को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में राजेंद्र प्रसाद साहू, नेतराम साहू, प्रेमचंद साहू, रामा साहू, अजय साहू, निलेश साहू, महेश साहू, कार्तिक साहू का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button