चिचोली में एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली।

जनकल्याणकारी योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश।

बैतूल। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह ने जनपद पंचायत चिचोली सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जनपद पंचायत, राजस्व, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम डॉ. सिंह ने विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समय-सीमा में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के दौरान पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और नियमित फील्ड निरीक्षण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button