मेरा बूथ-सबसे मजबूत के संकल्प के साथ मैदान में उतरे भाजपा कार्यकर्ता ।

संगठन विस्तार को लेकर झल्लार और सांवलमेंढ़ा मंडल की अहम बैठक संपन्न। भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक योजनाएं पहुंचाने का संदेश।

बैतूल। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता तेज कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार के निर्देश पर मंडल स्तर पर लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में शेखावत कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड गुदगांव चौपाटी पर भाजपा झल्लार मंडल और सांवलमेंढ़ा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दैनिक समय में से कम से कम दो घंटे पार्टी के लिए निकालें और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मेरा बूथ-सबसे मजबूत के मूल मंत्र को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

– कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने की अपील

भाजपा नेता कैलाश शिवहरे ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय और समर्पित रहने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत ढांचा है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।

बैठक में भाजपा जिला मंत्री उर्मिला उईके, नगर मंडल प्रभारी मधु पाटनकर, झल्लार भाजपा मंडलाध्यक्ष पुष्पा देवीदास खाड़े, सांवलमेंढ़ा मंडलाध्यक्ष संजू चिल्हाटे, भाजपा नेता लालाराम साहू, गंगाधर कापसे, धनराज साहू, जनपद सदस्य स्वाति मनीष राठौर, जनपद सदस्य मोहन धाड़सें, मंडल महामंत्री मोहन ऊइके एवं सागर शिवहरे, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद कनाठे, संतोष मालवीय, प्रहलाद देशमुख, पप्पू कनाठे, दशरथ आर्य, जगजीवन भराड़े, नामदेव पाटनकर, दिनेश चिल्हाटे, दिलीप राने, राजकुमार बोड़खे, अजाब बोड़खे, अशोक बारस्कर, केशोराव बारस्कर, भगवंतराव चढ़ोकार, गुलाब चढ़ोकार और धर्मराज बारस्कर सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन भाजपा नेता धनराज साहू ने किया, जबकि अंत में भाजपा मंडलाध्यक्ष पुष्पा देवीदास खाड़े ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button