स्वदेशी जागरण मंच नर्मदापुरम विभाग सहसंयोजक बने निलेश गिरी गोस्वामी  ।

हरदा में संपन्न प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में बैतूल संगठन को मिला नया नेतृत्व। धर्मेंद्र सिंह परिहार बने जिला संयोजक।

बैतूल। स्वदेशी जागरण मंच मध्यभारत प्रांत का तीन दिवसीय प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग 22, 23 और 24 मई को हरदा में संपन्न हुआ। वर्ग के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा करते हुए बैतूल के सक्रिय कार्यकर्ता निलेश गिरी गोस्वामी को नर्मदापुरम संभाग विभाग सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके अधीन नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले रहेंगे। वहीं धर्मेंद्र सिंह परिहार को स्वदेशी जागरण मंच जिला बैतूल का नया जिला संयोजक बनाया गया।

– स्वदेशी मेले की सफलता का मिला बड़ा दायित्व

निलेश गिरी गोस्वामी वर्ष 2022 से स्वदेशी जागरण मंच जिला बैतूल के जिला संयोजक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके नेतृत्व में वर्ष 2024 में बैतूल जिले में पहली बार भव्य स्तर पर स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया था। इसके बाद दिसंबर 2025 में दूसरी बार 11 दिवसीय स्वदेशी मेले का सफल एवं भव्य आयोजन भी उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ। संगठन में सक्रिय भूमिका और सफल आयोजनों को देखते हुए उन्हें संभागीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

निलेश गिरी गोस्वामी

विभाग सहसंयोजक 

(स्वदेशी जागरण मंच)

 

– विद्यार्थी परिषद में भी निभा चुके अहम भूमिका

निलेश गिरी गोस्वामी ने इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वे दो वर्ष तक बैतूल जिला संयोजक तथा लगातार दो वर्ष मध्यभारत प्रांत के प्रदेश सहमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें स्वदेशी जागरण मंच में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– धर्मेंद्र सिंह परिहार को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी

स्वदेशी जागरण मंच के नए जिला संयोजक बनाए गए धर्मेंद्र सिंह परिहार अब तक जिला युवा आयाम का दायित्व संभाल रहे थे। वे वर्ष 2024 के बैतूल स्वदेशी मेले में मेला संयोजक की भूमिका में भी रहे। धर्मेंद्र सिंह परिहार बैतूल की ज्ञानकुंज एकेडमी और नवीन सतपुड़ा आईटीआई के संचालक भी हैं। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला नेतृत्व की जिम्मेदारी दी है।

धर्मेन्द्र सिंह परिहार

जिला संयोजक बैतूल

(स्वदेशी जागरण मंच)

 

– बैतूल जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

हरदा में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग में बैतूल जिले से प्रांत महिला सहकार्य प्रमुख हेमलता कुंभारे, जिला समन्वयक राहुल कावले, जिला कोष प्रमुख योगेश रोचलानी, महिला सहसमन्वयक ममता मालवीय, लाजवंती नागले, शोभा देशमुख, नेहा शर्मा, मीना बोरबन, दीपक ठाकरे, देवेंद्र धुर्वे, प्रणय विश्वकर्मा, रोहित पवार और मुकेश धुर्वे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button