कंप्यूटर क्रांति और सूचना तकनीक के जनक थे राजीव गांधी : निलय डागा।

पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता। देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को किया याद।

बैतूल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार 21 मई को जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश के प्रति उनके योगदान और आधुनिक भारत निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि राजीव गांधी भारत में कंप्यूटर क्रांति और सूचना तकनीक के जनक थे। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप आज भारत विश्व स्तर पर सूचना तकनीक और डिजिटल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को नई सोच और नई दिशा देने का काम किया तथा देश में दूरसंचार व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री डागा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त कर गांवों तक लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित की। उनके कार्यकाल में शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका लाभ आज भी देश को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का था, जिसे कांग्रेस आज भी आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्‍ण शर्मा, जिला संगठन महामंत्री ब्रजभूषण पांडे, प्रदेश सचिव समीर खान, महिला कांग्रेस की अध्‍यक्ष मोनिका निरापुरे, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजकुमार चौबे, मनोज कालू आहूजा, वरिष्‍ठ नेता धीरू शर्मा, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्‍यक्ष नारायणराव धोटे, पूर्व मंडी उपाध्‍यक्ष रमेश गायकवाड़, वरिष्‍ठ पार्षद कदीर भाई, नफीस खान, सिराज पठान, रवि त्रिपाठी, संतोष मोरे, सुखराम पंडाग्रे, करण राजपूत, राकेश मांझी, अशोक नागले, पंढरी पंडाग्रे, देवराव पटेल, तरूण पाटिल, मन्‍ने आथनकर, सत्‍तार भाई, राकेश कलंबे, सुभाष राठौर, सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button