घर-घर योग अभियान से हर व्यक्ति को निरोग बनाने की पहल।

आयुष विभाग ने जिलेवासियों से ऑनलाइन योग प्रशिक्षण से जुड़ने की अपील। 11 मई से रोज सुबह 8 बजे यूट्यूब पर हो रहा योग प्रशिक्षण प्रसारण। आयुर्वेद चिकित्सालयों और आरोग्य केंद्रों पर भी मिल रही सुविधा।

बैतूल। मध्यप्रदेश आयुष विभाग द्वारा प्रदेशभर में घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य योग के माध्यम से आमजन को निरोग जीवनशैली से जोड़ते हुए हर घर तक योग की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में बैतूल जिले में भी 11 मई से प्रतिदिन सुबह 8 बजे यूट्यूब ऑनलाइन माध्यम से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने जानकारी देते हुए जिले की समस्त जनता से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिलेवासी अपने निकटस्थ आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी बैतूल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) पहुंचकर योग प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही लोग घर बैठे यूट्यूब लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जुड़कर योग अभ्यास एवं क्रियाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास स्वस्थ जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और जिले की अधिक से अधिक जनता को इस अभियान से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button