सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की आस्था श्रीवास्तव ने 93 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बैतूल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 12वीं के हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम में बैतूल जिले का अग्रणी सीबीएसई स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल में कुल 115 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। स्कूल की आस्था श्रीवास्तव ने सर्वाधिक 93 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं गरिमा साहू ने 92 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं समर्थ तिवारी एवं आस्था जैसवाल ने 91 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा एवं प्रभारी प्राचार्य अरविंद राजपूत की ओर से बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गईं।




