संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव समारोह 10 से ।

कथावाचक पूज्या श्री किशोरी जी श्रीधाम वृंदावन आमला के मुखारविंद से होंगी कथा ।

बैतूल। स्व. उदेराम बसंतपुरे एवं स्व.श्रीमती जानकीबाई बसंतपुरे की स्मृति में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन 10 मई दिन रविवार से दिनांक 16 मई दिन शनिवार तक चंद्रशेखर वार्ड सदर बैतूल में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथावाचक के रूप में पूज्या श्री किशोरी जी श्रीधाम वृंदावन आमला के मुखारविंद से संपन्न होगी। कलश यात्रा एवं कथा का शुभारंभ 10 मई दिन रविवार सुबह 8 बजे से किया जाएगा। संस्कृत पाठ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11बजे तक किया जाएगा। पंडित देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में कलयुग के दोषों और कष्टोसे मुक्ति पाने के लिए भागवत कथा का श्रवण करना सबसे प्रभावी उपाय माना गया है। पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन 16 मई दिन शनिवार को शाम 6 बजे से आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button