सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक में आय-व्यय पर हुई समीक्षा।
महाजन चौक पर प्याऊ खोलने और सदस्यता शुल्क की दी जानकारी।

बैतूल। सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक मंगलवार 5 मई को शहीद भवन में अध्यक्ष सूरजलाल मंडलेकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत दिनों आयोजित बुद्ध पूर्णिमा एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के आय एवं व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर उस पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान समिति की गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही वर्ष 2025-26 की राशि समय पर जमा करने को लेकर सदस्यों को जानकारी दी गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए महाजन चौक पर जल्द ही प्याऊ खोलने और वहां मटके रखवाने का निर्णय लिया गया, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इसके अलावा सामाजिक जनकल्याण समिति के माध्यम से सामूहिक विवाह आयोजन के विषय पर भी चर्चा की गई और इसे आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों के सुझाव लिए गए। बैठक में संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से शेषराव वाईकर, पंजाबराव भालेकर, दयाराम झरबड़े, मानिकराव कापसे, अजाबराव भूमरकर, रघुनाथ चौरासे, मानक प्रसाद वाईकर, सूरजलाल मंडलेकर और शिवदयाल चौकीकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



