प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न।
सेवानिवृत्त पेंशनर्स का शाल-श्रीफल से किया सम्मान । नव पेंशनर्स ने ली आजीवन सदस्यता, अनुभव किए साझा।

बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की नियमित मासिक बैठक 5 मई को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें रविशंकर पारखे ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। बैठक में 30 अप्रैल को सेवा निवृत्त हुए पेंशनर्स का शाल, श्रीफल, स्वागत पट्टिका और अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नेमीचंद मालवीय, बी.आर. पोटफोड़े सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक, शंकर राव पोटफोड़े लेखापाल जनपद पंचायत बैतूल, रामराव पवार सेवानिवृत्त शिक्षक एवं जिलाध्यक्ष क्षत्रिय पवार समाज, रविशंकर पारखे सेवानिवृत्त शिक्षक एवं जिला समन्वयक अखिल विश्व गायत्री परिवार, रमेश कुमार झाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक, डी.आर. पवार सेवानिवृत्त लेखापाल कलेक्ट्रेट बैतूल और प्रह्लाद सोनी एडीईओ जनपद पंचायत बैतूल का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
जिला अध्यक्ष सुंदरलाल कड़वे एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार पचोरी ने नव पेंशनर्स को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि और सुदीर्घ जीवन की कामना की। सभी नव पेंशनर्स ने एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.आर. पोटफोड़े ने की तथा संचालन शिवचरण हजारे और जगन्नाथ पाठेकर ने किया। अंत में दिवंगत पेंशनर्स रामचरण साहू, कमला बाई मालवीय और श्रवण कुमार दवंडे को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




