हमलापुर चौक पर चला विशेष सफाई अभियान।

जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मिलकर की सफाई।

बैतूल। शनिवार स्वच्छता का त्यौहार अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा हमलापुर चौक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने मिलकर सफाई कार्य किया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

अभियान में नपा अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, विकास वार्ड पार्षद आनंद प्रजापति, सुभाष वार्ड पार्षद श्रीमती किरण खातरकर, लोहिया वार्ड पार्षद श्रीमती सोमती धुर्वे, गणेश वार्ड पार्षद विजय जसूजा सहित अन्य पार्षदगण और नपा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वयं सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

नगर पालिका परिषद ने इस अभियान को नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नगर के सभी वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button