आदिवासी समाज देश का मूल मालिक, वनवासी कहना गलत- राहुल गांधी।

देशभर के जिलाध्यक्षों से सुझाव लेकर तैयार हुई संगठनात्मक रणनीति। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम हुए शामिल।

बैतूल। नई दिल्ली स्थित एआईसीसी दिल्ली इंदिरा भवन में 22 अप्रैल को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संवाद कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आदिवासी अस्मिता, पहचान, संवैधानिक अधिकारों तथा जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आदिवासी इस देश के मालिक हैं, उन्हें वनवासी कहना गलत है, साथ ही आदिवासी नेतृत्व को आदिवासी कांग्रेस के माध्यम से आगे लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम में सदस्य सीडबल्यूसी एआईसीसी के.राजू, एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस डॉक्टर विक्रांत भूरिया, मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

संवाद के दौरान सभी राज्यों से आए पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए और उन्हें संगठनात्मक रणनीति में शामिल किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आदिवासी कांग्रेस प्रदेश, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करेगी तथा आदिवासीयत को सुरक्षित रखने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button