कांग्रेस का पैदल मार्च अब 26 अप्रैल को भोपाल में।

कार्यकर्ताओं से संशोधित तिथि पर पहुंचने की अपील।

बैतूल। महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस द्वारा भोपाल में प्रस्तावित शांतिपूर्ण पैदल मार्च की तारीख बदल दी गई है। अब यह मार्च 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय और रूट के अनुसार ही होगा। पैदल मार्च शाम 4 बजे प्लेटिनम प्लाजा, माता मंदिर से प्रारंभ होकर रोशनपुरा चौराहा तक निकाला जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा और संगठन महामंत्री बृजभूषण पांडे ने जिले के समस्त ब्लॉक, उपब्लॉक, मंडलम, प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन और विभागों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस जनआंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button