आंगनवाड़ी केंद्र टिगरिया में लगाई व्यंजन प्रदर्शनी।

बैतूल। एकीकृत बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण अंतर्गत सेक्टर-2 के आंगनबाड़ी केंद्र टिगरिया में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का अधिकतम विकास निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत बच्चों के समग्र विकास और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में मोटे अजानों से बनाई गई व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें महिलाओं के द्वारा मोटे अनाज बाजार व रागी की इडली, मुनगे के पराठे, मिक्स खिचड़ी, मक्के व बाजरे के अप्पे, मिक्स अनाजों के पराठे शामिल है। इस अवसर सेक्टर की कार्यकर्ताएं और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।




