भोपाली में 14 से 16 फरवरी होगा विशाल भंडारा 

बैतूल। शिव भक्त सेवा समिति बैतूल द्वारा लगातार 22वे वर्ष भी भोपाली में 14, 15 और 16 फरवरी तक तीन दिवसीय विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी, जहां दूर-दराज से आने वाले शिव भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव भक्त सेवा समिति बैतूल के सदस्य और समस्त शिवभक्त बैतूल तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिव भक्त सेवा समिति बैतूल ने इस पावन अवसर पर सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में आने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button