3 मई को होगा बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन।
पंचशील बुद्ध विहार में बैठक में लिया निर्णय, 26 अप्रैल की जगह नई तारीख तय।

बैतूल। बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन का प्रस्तावित कार्यक्रम अब 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में 22 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे पंचशील बुद्ध विहार, बैतूल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व समाजजनों, आयोजन समिति के सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी। कार्यक्रम का स्थान, समय और स्वरूप पहले जैसा ही रहेगा।
सम्मेलन के माध्यम से बौद्ध युवक-युवतियों को परिचय का मंच उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में रामदास पाटिल, सूरजलाल मंडलेकर, शेषराव वाईकर, राजेंद्र मालवीय, आनंद जावलकर, नरेश भूमरकर, तुकाराम लोखंडे, संतोष वरडे, डॉ सुखदेव डोंगरे, डॉ मनोज वरवड़े, रामशंकर आंवलेकर, धनराज चंदेलकर, एनके मांडवे शेषराव नागले उपस्थित थे




