सेवा के साथ मनाया जाएगा सद्गुरु का अवतरण दिवस।

दीनदयाल रसोई में होगा भोजन वितरण, साधक जुटेंगे।

बैतूल। सद्गुरु परमहंस निखिलेश्वरानंद जी महाराज डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली के अवतरण दिवस के अवसर पर निखिल मंत्र विज्ञान परिवार बैतूल द्वारा परमार्थ के साथ आयोजन किया जाएगा। आज 21 अप्रैल को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक दीनदयाल रसोई रेन बसेरा, सदर में जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर यह दिवस मनाया जाएगा।

संस्था की हर्षा मनोज अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक परिवार सदैव समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से कार्य करता रहा है। अवतरण दिवस को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे सेवा और परमार्थ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से साधकगण भोजन वितरण करेंगे, और लोगों को आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश भी देंगे। संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना और लोगों को सेवा भावना से जोड़ना है।

निखिल मंत्र विज्ञान परिवार लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का मानना है कि परमार्थ के कार्य ही सच्चे साधना का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसी सोच के साथ यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी सहभागिता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button