नगरपालिका परिषद बैतूल की विशेष बैठक स्थगित, अब 31 मार्च को होगी।

महावीर जयंती के अवकाश के कारण बदली बैठक की तारीख। बालमंदिर सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे होगा आयोजन । पूर्व निर्धारित एजेंडा यथावत रहेगा। सभी पार्षदों से उपस्थित होने का अनुरोध।

बैतूल। नगरपालिका परिषद बैतूल की प्रस्तावित विशेष बैठक को सार्वजनिक अवकाश के चलते एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह बैठक 31 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे बालमंदिर सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार पहले यह बैठक 30 मार्च 2026 को निर्धारित थी, लेकिन मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना और कलेक्टर बैतूल के आदेश के तहत महावीर जयंती पर जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। इसी के चलते बैठक की तारीख में परिवर्तन किया गया है।

सीएमओ ने स्पष्ट किया है कि बैठक का समय और स्थान पूर्ववत रहेगा तथा कार्यसूची में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। सभी पार्षदों और संबंधित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button